तिरंगे के साथ स्वच्छता का संदेश: सात सौ विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली

0
52

जयपुर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर निगम जयपुर की एसबीएम टीम की ओर से जगतपुरा जोन स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में तिरंगा एवं स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में करीब 700 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विद्यार्थी हाथों में तिरंगा और स्वच्छता से जुड़े संदेशों की तख्तियां लेकर मुख्य मार्गों से गुजरे और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों ने ‘इस 15 अगस्त—4 बिन अपनाएं, मिक्स कचरे से आजादी पाएं’ जैसे संदेशों के जरिए घरों में कचरे का पृथक्करण करने की अपील की।

रैली के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारे लगाए और आमजन से घर एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने का आग्रह किया। साथ ही गीले और सूखे सहित कचरे को अलग-अलग रखने तथा सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं डालने का संदेश दिया।

करीब 700 विद्यार्थियों की सहभागिता से निकली रैली में देशभक्ति और स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। नगर निगम की यह पहल हर घर तिरंगा अभियान को स्वच्छता जन-जागरूकता से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here