सफाई मित्रों और उनके आश्रितों के लिए लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

0
37

जयपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत बुधवार को नगर निगम जयपुर में कार्यरत सफाई मित्रों और उनके आश्रितों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। अभियान की थीम ‘सहभाग स्वच्छ भारत विकसित भारत’ रखी गई है।

शिविर में सफाई मित्रों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य की विभिन्न जांचें की गईं। ब्लड प्रेशर सहित अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य जांच के बाद जरूरत के अनुसार दवाइयां भी उपलब्ध करवाई गईं। शिविर में 110 से अधिक कर्मचारियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।

इस आयोजन का उद्देश्य सफाई कार्य से जुड़े कर्मचारियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here