पांच हजार का इनामी बदमाश विशेश जौहरी गिरफ्तार

0
61
Cunning thief arrested for stealing ₹3 lakh from a marriage garden.

जयपुर। अपराधियों और वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पत्रकार कॉलोनी थाना पुलिस ने पांच हजार रुपए के इनामी बदमाश विशेश जौहरी उर्फ विनय जौहरी (23) को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले करीब चार माह से फरार था और लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बच रहा था।

पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि धौलपुर निवासी आरोपी के खिलाफ 16 अप्रैल 2026 को पत्रकार कॉलोनी थाने में विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर डीसीपी दक्षिण की ओर से 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

जिस पर थानाधिकारी उदय सिंह यादव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी विश्लेषण और सूचना तंत्र की मदद से आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में पुलिसकर्मी उमेश और रामस्वरूप की विशेष भूमिका रही। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले में आगे की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here