‘क्लीन अप कंपनी’ का ट्रेलर जारी

0
35

जयपुर। प्राइम वीडियो ने अपनी 8 एपिसोड वाली एमएक्स ओरिजिनल सीरीज ‘क्लीन अप कंपनी’ का ट्रेलर जारी किया। रोहन घोष लिखित और निर्देशित सीरीज में अमेय वाघ, विशाल जेठवा, अजितेश गुप्ता, जीशु सेनगुप्ता, शाश्वत चटर्जी और रवि किशन प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

कहानी सरीबगंज के तीन दोस्तों राजू, स्वपन और गोल्डी की है, जो एक गैंगस्टर के लिए शव ठिकाने लगाने का काम मिलने के बाद इसे कारोबार में बदलकर ‘क्लीन अप कंपनी’ शुरू कर देते हैं। हालांकि उनका यह कारोबार जल्द ही उन्हें गैंगवार, राजनीति, हत्या और धोखे की दुनिया में खींच लेता है। इसी बीच एक जुझारू आईपीएस अधिकारी आपराधिक नेटवर्क पर शिकंजा कसना शुरू करता है।

ज्योति देशपांडे, कार्तिक निशंदर और अर्जुन सिंह बरन निर्मित यह सीरीज 21 अगस्त 2026 से प्राइम वीडियो और ‘प्राइम वीडियो के एमएक्स प्लेयर’ एंड्रॉयड ऐप पर मुफ्त स्ट्रीम होगी। सीरीज में अपराध, डार्क कॉमेडी और दोस्ती का अनोखा मेल देखने को मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here