एशियाई यूथ हैंडबॉल में राजस्थान के मानवेन्द्र सिंह करेंगे देश का प्रतिनिधित्व

0
31
Rajasthan's Manvendra Singh to represent the country at the Asian Youth Handball Championship.
Rajasthan's Manvendra Singh to represent the country at the Asian Youth Handball Championship.

जयपुर। अम्मान (जॉर्डन) में 20 से 31 अगस्त तक होने वाली 11वीं एशियाई पुरुष यूथ हैंडबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिये भारतीय टीम जॉर्डन रवाना हो गई। इस टीम में राजस्थान के मानवेंद्र सिंह का चयन हुआ है।

राजस्थान राज्य हैंडबॉल संघ के मानद सचिव यश प्रताप सिंह ने बताया कि भारतीय टीम में पीवट पोजीशन पर चयनित मानवेन्द्र सिंह जोधपुर के भालासरिया गाँव का है तथा गत वर्ष से राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद द्वारा जैसलमेर में संचालित बालक हैंडबॉल अकादमी का खिलाड़ी है।

उन्होंने बताया कि भारतीय टीम का प्रशिक्षण शिविर 22 जुलाई से 18 अगस्त तक अलीगढ़ स्थित पावना स्पोर्ट्स फाउंडेशन के इंडोर हैंडबॉल स्टेडियम में लगाया गया था।
पावना स्पोर्ट्स फाउंडेशन की गोल्डन ईगल हैंडबॉल अकैडमी के लिए अनुबंधित विदेशी कोच पुर्तगाल के फर्नांडो नुएनस भारतीय टीम के कोच के रूप में गए है। अन्य प्रशिक्षकों में पी. कीर्ति वेंकटेश (गोल्डन ईगल-अलीगढ़), मोहम्मद तौहीद (उत्तर प्रदेश), नवीन मलिक (इंडियन रेलवे) है।

मानवेंद्र सिंह के चयन पर राज्य हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष ललित कुमार कलाल, मानद सचिव यश प्रताप सिंह सहित समस्त कार्यकारिणी ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि राजस्थान का यह युवा खिलाड़ी एशियाई चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम गौरवान्वित करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here