बरखा और आयशा की ‘गर्ल-गैंग’ लेकर आया ‘वी गॉट यू, गर्ल’

0
28

जयपुर। प्राइम वीडियो ने बरखा सिंह और आयशा अहमद की मेजबानी वाली 15 एपिसोड की सीरीज ‘वी गॉट यू, गर्ल’ लॉन्च करने की घोषणा की है। शो में महिलाओं की स्टाइल, ब्यूटी और आत्मविश्वास से जुड़ी दुविधाओं को एक्सपर्ट सलाह और दोस्ताना बातचीत के जरिए सुलझाया जाएगा।

हर मंगलवार तीन एपिसोड जारी होंगे। बरखा और आयशा के साथ शिष्टाचार व ट्रांसफॉर्मेशन कोच माणिक कौर भी नजर आएंगी। शो में स्किन अंडरटोन, बालों की बनावट, रंग, व्यक्तित्व, लाइफस्टाइल और बजट के आधार पर मेकओवर और स्टाइलिंग टिप्स दिए जाएंगे।
बरखा सिंह ने कहा कि शो की खासियत सहेलियों जैसी सहज और अपनापन भरी बातचीत है।

वहीं आयशा अहमद ने कहा कि शो रोजमर्रा की फैशन और स्टाइल से जुड़ी उलझनों को मनोरंजक अंदाज में सुलझाने के साथ महिलाओं के व्यक्तित्व के अनुरूप बदलाव पर जोर देता है। सीरीज को प्राइम वीडियो और एमएक्स प्लेयर बाय प्राइम वीडियो के एंड्रॉयड ऐप पर मुफ्त में देखा जा सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here