सीनियर एवं सबजूनियर दोनों वर्गों में जयपुर की दोनों टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंची

0
38
Both Jaipur teams reached the quarter-finals in both the senior and sub-junior categories.
Both Jaipur teams reached the quarter-finals in both the senior and sub-junior categories.

जयपुर/मालपुरा (टोंक)। 9वीं सीनियर स्टेट बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 तथा 8वीं सब-जूनियर स्टेट बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 में मंगलवार को दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए। मालपुरा में चल रही प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग एवं सब जूनियर दोनों वर्गों में जयपुर की पुरुष एवं महिला दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

सीनियर पुरुष वर्ग में जयपुर ने अपने मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन किया। जयपुर ने बीकानेर को कड़े मुकाबले में शिकस्त दी। इसके बाद जयपुर ने कोटा के खिलाफ भी शानदार खेल दिखाते हुए 35-25, 32-35, 35-20 से मुकाबला अपने नाम किया।

सीनियर वर्ग के अन्य मुकाबलों में नागौर ने बीकानेर को 35-10, 35-10 से, चूरू ने धौलपुर को 35-8, 35-9 से तथा टोंक ने चूरू को 35-32, 35-30 से हराया। टोंक ने ब्यावर को भी 35-27, 35-29 से पराजित किया। बीकानेर ने कोटा को 35-28, 35-30 से हराया, जबकि चित्तौड़गढ़ ने बीकानेर को 35-28, 35-33 से शिकस्त दी।

सीनियर महिला वर्ग में भी जयपुर का शानदार प्रदर्शन जारी रहा। जयपुर ने चित्तौड़गढ़ को 35-9, 35-12 से हराकर क्वार्टर फाइनल में स्थान बनाया। महिला वर्ग के मुकाबलों में बीकानेर ने चित्तौड़गढ़ को 35-30, 35-33 से तथा नागौर को भी हराया। टोंक ने बीकानेर को 35-20, 35-32 से हराया। चित्तौड़गढ़ ने नागौर को 35-33, 35-32 से मात दी।

8वीं सब-जूनियर स्टेट चैंपियनशिप में दूसरे दिन खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। बीकानेर ने चित्तौड़गढ़ को 35-30, 35-33 से हराया, जबकि टोंक ने बीकानेर को 35-20, 35-32 से शिकस्त दी। चित्तौड़गढ़ ने नागौर को 35-33, 35-32 से हराया। वहीं टोंक ने चित्तौड़गढ़ को 35-32, 35-31 से पराजित किया।

जयपुर ने भी सब-जूनियर वर्ग में प्रभावशाली प्रदर्शन किया। जयपुर ने अजमेर तथा भरतपुर के खिलाफ जीत दर्ज की। अजमेर और भरतपुर के मुकाबले में भरतपुर ने 35-29, 35-33 से जीत हासिल की ।

राजस्थान बॉल बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित दोनों राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन 24 से 26 अगस्त तक मालपुरा, टोंक में किया जा रहा है। दूसरे दिन के मुकाबलों के बाद जयपुर की सीनियर वर्ग एवं सब जूनियर की दोनों टीमों के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने से पदक की उम्मीदें मजबूत हुई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here