जयपुर। ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज (रजि.) ने संगठन के विस्तार और सामाजिक गतिविधियों को प्रभावी बनाने के लिए जगदीश गुड्डू सैनी को राष्ट्रीय सह प्रवक्ता नियुक्त किया है। समाज के राष्ट्रीय महामंत्री राजकुमार सैनी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलाबाग सैनी के निर्देश पर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी।
जगदीश गुड्डू सैनी वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेश प्रवक्ता भी हैं। सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन में सक्रिय सैनी ने संगठनात्मक गतिविधियों और समाज से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से उठाने में भूमिका निभाई है।
उनकी नियुक्ति पर राजस्थान सैनी समाज के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए बधाई दी। समाज बंधुओं ने उम्मीद जताई कि राष्ट्रीय सह प्रवक्ता के रूप में वे अपने अनुभव और सक्रियता से संगठन की गतिविधियों को मजबूत करने, समाज की आवाज को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने और सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।



















