जयपुर की सब-जूनियर बालिका टीम उपविजेता

0
45
Jaipur's sub-junior girls' team finishes as runners-up.

जयपुर। 9वीं सीनियर एवं 8वीं सब-जूनियर राज्य स्तरीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन हुआ। सब-जूनियर बालिका वर्ग के फाइनल में चूरू ने जयपुर को 35-18, 35-25 से हराकर खिताब जीता। जयपुर उपविजेता रहा, जबकि टोंक और भीलवाड़ा तीसरे स्थान पर रहे।

सीनियर पुरुष वर्ग में ब्यावर ने टोंक को 25-35, 36-34, 35-33 से हराकर खिताब जीता। करौली और चूरू तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर महिला वर्ग में चूरू ने टोंक को 33-35, 35-25, 35-22 से हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। चित्तौड़गढ़ और बीकानेर तीसरे स्थान पर रहे।

सब-जूनियर बालक वर्ग में करौली ने ब्यावर को 35-31, 36-24 से हराकर खिताब जीता। चूरू और टोंक तीसरे स्थान पर रहे। इस समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार दिए गए। सब-जूनियर बालिका वर्ग में पूनम (चूरू) बेस्ट प्लेयर, आमना (जयपुर) बेस्ट शूटर और खुशी (टोंक) बेस्ट अपकमिंग प्लेयर रहीं। इस अवसर पर राजस्थान बॉल बैडमिंटन संघ के महासचिव शौकत अली मंसूरी, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा सहित अतिथियों ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here