नेपाल में आपदा के बाद पशुपतिनाथ तीर्थयात्रा 31 अगस्त तक स्थगित: देवस्थान मंत्री जोराराम

0
108

जयपुर। नेपाल में प्राकृतिक आपदा के बाद बने हालात को देखते हुए राजस्थान सरकार ने मुख्यमंत्री वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों की काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर यात्रा 27 से 31 अगस्त 2026 तक स्थगित कर दी है।

देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर बुजुर्ग तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। मंत्री कुमावत ने कहा कि नेपाल में आपदा के कारण वहां के हालात और बुनियादी ढांचा प्रभावित हुआ है। ऐसे में वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं किया जा सकता।

देवस्थान विभाग नेपाल के हालात, मौसम और सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रख रहा है। उन्होंने कहा कि परिस्थितियां सामान्य होते ही यात्रा को पुनर्निर्धारित कर पूरी सुरक्षा के साथ फिर शुरू किया जाएगा। तीर्थयात्रियों और उनके परिजनों को चिंता करने की जरूरत नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here