एनबीएफसी कॉन्क्लेव-2026 में डिजिटल बदलाव और तकनीकी प्रशासन पर हुआ मंथन

0
9

जयपुर। भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आईसीएसआई) के उत्तरी भारत क्षेत्रीय परिषद (एनआईआरसी) के जयपुर चैप्टर की ओर से ‘एनबीएफसी कॉन्क्लेव-2026’ का आयोजन बियानी कॉलेज में किया गया। इसमें गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों, डिजिटल बदलाव, तकनीकी प्रशासन और नियामकीय अनुपालन पर विशेषज्ञों ने विचार साझा किए। खास बात यह रही कि जयपुर चैप्टर के इतिहास में पहली बार विद्याधर नगर क्षेत्र में किसी सेमिनार का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में जयपुर चैप्टर के चेयरमैन सीएस सुमित कुमार श्योराण ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के सहायक आयुक्त हिमांशु जोशी तथा विशिष्ट अतिथि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के स्वतंत्र निदेशक डॉ. आशुतोष पंत उपस्थित रहे। इस अवसर पर जयपुर चैप्टर के पूर्व चेयरमैन सीएस रजत कुमार गोयल और निवर्तमान चेयरमैन सीएस विवेक शर्मा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम निदेशक सीएस अभिषेक बियानी के नेतृत्व में किया गया।

कॉन्क्लेव के तकनीकी सत्रों में एनबीएफसी क्षेत्र से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। पहले सत्र में वक्ता सीएस हिमांशु विजय ने ‘एनबीएफसी के लिए धन जुटाने की प्रक्रिया’ विषय पर जानकारी दी। उन्होंने इस क्षेत्र में पूंजी जुटाने से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला।

दूसरे सत्र में सीएस मनोज गुर्जर ने ‘एनबीएफसी में नियंत्रण परिवर्तन और तकनीकी प्रशासन : आरबीआई की पूर्व अनुमति एवं निदेशक मंडल स्तर पर सूचना प्रौद्योगिकी अनुपालन’ विषय पर संबोधित किया। उन्होंने नियामकीय प्रावधानों और तकनीकी अनुपालन से जुड़े पहलुओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम के अंत में चेयरमैन सीएस सुमित कुमार श्योराण और कार्यक्रम निदेशक सीएस अभिषेक बियानी ने अतिथियों, वक्ताओं और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here