रक्षाबंधन पर चांदपोल परकोटा गणेशजी को अर्पित की राखी

0
51

जयपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शुक्रवार को चांदपोल परकोटा स्थित गणेशजी महाराज के मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। महंत पंडित अमित शर्मा के सानिध्य में प्रथम पूज्य गणेशजी महाराज को विधि-विधान से राखी अर्पित की गई।

राखी अर्पण से पूर्व भगवान गणेश का विशेष पूजन एवं शृंगार किया गया। इसके बाद मंत्रोच्चार के बीच गणेशजी को रक्षा सूत्र और राखी अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य एवं मंगल की कामना की गई।

इस अवसर पर मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। भक्तों ने गणेशजी के दर्शन कर रक्षाबंधन पर्व पर अपने परिवार की सुख-शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्ति और श्रद्धा का माहौल रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here