एरिया डोमिनेशन अभियान में पुलिस ने मारी 68 ठिकानों पर दबिश

0
56

जयपुर । नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनाव-2026 के मद्देनजर जयपुर पश्चिम कमिश्नरेट पुलिस ने चौमू वृत्त में एक दिवसीय ‘एरिया डोमिनेशन’ अभियान चलाकर 68 स्थानों पर दबिश दी। अभियान में 15 स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।

डीसीपी पश्चिम प्रशांत किरण ने बताया कि एक दिवसीय ‘एरिया डोमिनेशन’ अभियान अतिरिक्त डीसीपी राजेश गुप्ता के निर्देशन में सहायक पुलिस आयुक्त चौमूं कृष्ण राज जांगिड़ के नेतृत्व में सभी थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की गई। इस दौरान अवैध शराब के दो प्रकरण दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि आरएनसी एक्ट के तहत एक मामला दर्ज किया गया।

पुलिस टीमों ने 22 हिस्ट्रीशीटरों के ठिकानों पर पहुंचकर उनकी भौतिक जांच की। वहीं शांति भंग की आशंका सहित अन्य मामलों में 20 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि चुनावों को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष कराने के लिए वांछित अपराधियों, अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here