जयपुर। हाथी बाबू मार्ग, बनीपार्क स्थित मंदिर श्री राधा-दामोदर जी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के तहत मंगलवार को शेषनाग अमरनाथ की भव्य झांकी सजाई गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने झांकी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव का शुभारंभ 28 अगस्त से हुआ, जो 5 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम और झांकियां सजाई जाएंगी। मंगलवार को मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया।
इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष ओमप्रकाश मोदी, मुख्य संरक्षक कुंज बिहारी झालानी, उपाध्यक्ष सुरेश शाह, मंत्री नवल किशोर झालाणी, सह मंत्री महेश आंकड़, प्रमोद झालानी और मुख्य पुजारी रतन शास्त्री ने भगवान की पूजा-अर्चना कर आरती की।



















