1008 कुंडीय यज्ञ की तैयारियों पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से आचार्य रामचन्द्र दास की चर्चा

0
34

जयपुर। पश्चिम बंगाल में प्रस्तावित ‘1008 कुंडीय यज्ञ एवं विराट सनातन महाअनुष्ठान’ की तैयारियों को लेकर आचार्य रामचन्द्र दास महाराज ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की। बैठक में आयोजन की तैयारियों, प्रशासनिक समन्वय और युवाओं को सनातन संस्कृति से जोड़ने से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। आचार्य ने कहा कि करीब 500 वर्षों बाद बंगाल की धरती इतने विराट स्तर के सनातन आयोजन की साक्षी बनने जा रही है।

आचार्य ने बताया कि प्रस्तावित महा अनुष्ठान जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज के सानिध्य में आयोजित होगा। मुख्यमंत्री ने भी आयोजन को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि बंगाल की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण प्रदेश के गौरव से जुड़ा विषय है। उन्होंने शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित धार्मिक आयोजन के लिए सरकार की ओर से हर संभव सहयोग और प्रशासनिक समन्वय का भरोसा दिया।

आचार्य रामचन्द्र दास ने मुख्यमंत्री को बताया कि रामानंद मिशन ने पूरे पश्चिम बंगाल में 1008 स्थानों पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ कराने का संकल्प लिया है। इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य युवाओं, विद्यार्थियों और जनरेशन-जेड को सनातन संस्कृति, संस्कार और भारतीय आध्यात्मिक विरासत से जोड़ना है।

आचार्य ने कहा कि नई पीढ़ी को यह समझाने की जरूरत है कि सनातन परंपरा केवल पहचान नहीं, बल्कि हजारों वर्षों की समृद्ध आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत है। भक्ति, संस्कार, सामाजिक समरसता और सनातन चेतना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए युवाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here