अमरापुर स्थान में धूमधाम से मनेगी जन्माष्टमी

0
23

जयपुर। श्री अमरापुर स्थान में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। जन्माष्टमी के अवसर पर सुबह हवन-यज्ञ एवं अनुष्ठान होंगे तथा श्री अमरापुर दरबार के लाडले लड्डू गोपाल की भव्य झूला झांकी सजाई जाएगी।

रात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय विशेष आयोजन होंगे। इस दौरान भव्य संकीर्तन, भजन, अभिषेक एवं आरती के साथ भगवान को खीर का भोग लगाया जाएगा और श्रद्धालुओं को खीर प्रसादी वितरित की जाएगी।

वहीं श्री अमरापुर स्थान पर 5 सितंबर शनिवार को शाम 4 से 7 बजे तक नंदोत्सव मनाया जाएगा। संकीर्तन मंडली द्वारा भजन-संकीर्तन और उछाल का आयोजन होगा। इस अवसर पर लड्डू गोपाल की मनमोहक झांकी के दर्शन श्रद्धालुओं को होंगे। भगवान को माखन-मिश्री का भोग अर्पित कर भक्तों में प्रसाद वितरित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here