पोद्दार ग्रुप में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम: मटकी फोड़ बनी आकर्षण

0
17

जयपुर। पोद्दार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में सुरमई क्लब की ओर से जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। परिसर में एमबीए और पीजीडीएम के विद्यार्थियों ने भक्ति और मस्ती के संग उत्सव का लुत्फ उठाया। कार्यक्रम की शुरुआत मटकी फोड़ प्रतियोगिता से हुई।

छात्रों ने टीम बनाकर मानव पिरामिड बनाया और मटकी फोड़ी। इस दौरान फूलों की वर्षा और तालियों से पूरा प्रांगण गूंज उठा। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण की आरती की गई। आरती में संस्थान के चेयरमैन आनंद पोद्दार, वाइस चेयरपर्सन रूपल पोद्दार, डायरेक्टर यशस पोद्दार, असिस्टेंट डायरेक्टर सरगम पोद्दार, डीन एकेडमिक्स सुनील कक्कड़ और एचओडी शिवा शर्मा सहित सभी फैकल्टी मेंबर्स शामिल हुए।

आरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर शुरू हुआ। विद्यार्थियों ने एकल और समूह नृत्य तथा गायन से सभी का मन मोह लिया। बेस्ट राधा और बेस्ट कृष्ण के लिए आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में छात्र राधा-कृष्ण के रूप में सजकर आए, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया। उत्सव का समापन हाई एनर्जी डीजे पार्टी के साथ हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं ने जमकर डांस किया। पूरा दिन भक्ति, संस्कृति और उल्लास से सराबोर रहा। आयोजकों ने सभी का आभार जताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here