यादव समाज की संस्कार संगोष्ठी 6 सितंबर को

0
33

जयपुर। यादव समाज में संस्कार, एकता, प्रेम, सम्मान और आध्यात्मिक मूल्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘संस्कार परिवर्तन द्वारा स्वर्णिम संसार’ विषय पर विशेष संगोष्ठी का आयोजन 6 सितंबर को जयपुर में होगा।

कार्यक्रम संयोजक डॉ. जी.एल. यादव ने बताया कि संगोष्ठी रविवार को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक प्रभु निधि सभागार, राजयोग भवन, वैशाली नगर में आयोजित होगी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की सुषमा दीदी होंगी।

आयोजकों के अनुसार संगोष्ठी का उद्देश्य यादव समाज में संस्कारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ सामाजिक एकता, आपसी प्रेम, सम्मान और आध्यात्मिक मूल्यों को मजबूत करना है। कार्यक्रम का आयोजन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, वैशाली नगर, जयपुर की ओर से किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here