महिला स्मैक तस्कर गिरफ्तार

0
35
Female smack smuggler arrested
Female smack smuggler arrested

जयपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन जागृति और नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जयपुर जिला विशेष टीम (डीएसटी) और चाकसू थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक महिला स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7.28 ग्राम अवैध स्मैक और बिक्री से प्राप्त 34 हजार 800 रुपए नकद बरामद किए हैं।

पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि जयपुर जिला विशेष टीम (डीएसटी) और चाकसू थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक महिला स्मैक तस्कर हंगामी देवी सांसी (30) निवासी नासिरदा जिला टोंक हाल चाकसू को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 7.28 ग्राम स्मैक बरामद की गई। इसके अलावा स्मैक की बिक्री से प्राप्त 34,800 रुपए भी जब्त किए गए हैं। पुलिस अब आरोपी से स्मैक की खरीद-फरोख्त, सप्लाई के स्रोत और उससे जुड़े नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here