भक्तिभाव से शुरू हुआ दिगम्बर जैन समाज का दशलक्षण महापर्व

0
52

जयपुर। जयपुर में मंगलवार से दिगम्बर जैन धर्मावलंबियों का पावन दशलक्षण महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ प्रारंभ हो गया। पर्व के प्रथम दिन वीतराग धर्म का पहला लक्षण ‘उत्तम क्षमा’ मनाया गया। तिथि वृद्धि के कारण बुधवार को भी उत्तम क्षमा धर्म ही मनाया जाएगा, जिसके साथ कई मंदिरों में दशलक्षण महापर्व विधान पूजा की शुरुआत होगी।

राजस्थान जैन युवा महासभा के प्रदेश महामंत्री विनोद जैन ‘कोटखावदा’ ने बताया कि शहर के दिगम्बर जैन मंदिरों में सुबह भगवान के अभिषेक व शांतिधारा के बाद विधान मंडल पर अष्ट द्रव्य से दशलक्षण धर्म की पूजा-अर्चना की गई। चातुर्मास स्थलों पर संतों ने ‘क्षमा वीरस्य भूषणम्’ का संदेश देते हुए कहा कि क्षमा से बड़ा कोई मित्र नहीं और क्रोध से बड़ा कोई शत्रु नहीं।

तारों की कूट, सूर्य नगर:-

श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में मंगलवार को समाज श्रेष्ठी अमित-श्वेता, वीर और विधि बाकलीवाल परिवार ने जयकारों के साथ ध्वजारोहण कर 11 दिवसीय महापर्व का शुभारंभ किया।

सांगानेर (चित्रकूट कॉलोनी):-

श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर में आचार्य विशद सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में 11 दिवसीय दशलक्षण पूजा विधान शुरू हुआ।

सेठी कॉलोनी:- श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर में गणिनी आर्यिका प्रमुख जिन देवी माताजी ससंघ के सानिध्य में महापर्व की शुरुआत हुई।

मीरा मार्ग: – श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में मुनि विलोक सागर एवं मुनि विबोध सागर महाराज के सानिध्य में बुधवार से उत्तम क्षमा पूजन एवं रात्रि में शिक्षाप्रद नाटक का मंचन होगा।

श्री पार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र चूलगिरी में सामूहिक पूजा-अर्चना हुई। वहीं, मनिहारों का रास्ता स्थित बड़ा दीवान जी मंदिर में बुधवार को 48 दीपकों से भक्तामर स्तोत्र दीप महाअर्चना अनुष्ठान होगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक हाऊजी- संध्या समय प्रतिक्रमण और महाआरती के बाद मंदिरों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। दुर्गापुरा के श्री चंद्रप्रभजी मंदिर, पटेल नगर (झोटवाड़ा) के श्री चंद्रप्रभू मंदिर और कीर्ति नगर जैन मंदिर में धार्मिक म्यूजिकल हाऊजी व तंबोला के आयोजन हुए, वहीं चौबीस महाराज मंदिर (जौहरी बाजार) में प्रभु भजनों की शाम सजी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here