श्री भन्दे बालाजी धाम की 41वीं पदयात्रा 19 सितंबर को होगी रवाना

0
42

जयपुर। राजधानी में श्री भन्दे बालाजी धाम की 41वीं विशाल पदयात्रा 19 सितंबर को सुबह 8:15 बजे सोडाला (पुराना थाना के पास) स्थित श्री बैकुंठनाथ जी मंदिर से भक्तिभाव के साथ रवाना होगी। यात्रा को लेकर मंदिर समिति और श्रद्धालुओं द्वारा तैयारियाँ अंतिम रूप में पूरी की जा रही हैं

पदयात्रा में शामिल होने वाले हर श्रद्धालु के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। यात्रा के दौरान प्रत्येक पदयात्री को सवा करोड़ श्रीराम नाम के जाप से अभिमंत्रित ‘श्री राम रक्षा सूत्र’ भेंट किया जाएगा। श्री हनुमान चालीसा प्रबंध समिति के संस्थापक संत अमरनाथ महाराज के सान्निध्य में पं. रामू महाराज ने विधि-विधान से इन रक्षा सूत्रों का पूजन कर श्रीराम नाम जाप अनुष्ठान प्रारंभ करवाया।

विशेष रथ में गूंजेगी रामधुनी

सोडाला से रवाना होकर श्रद्धालु ‘जय श्रीराम’ और ‘श्री भन्दे बालाजी महाराज’ के गगनभेदी जयघोष के साथ धाम की ओर आगे बढ़ेंगे। पदयात्रा में श्री भन्दे बालाजी महाराज के मुख्य रथ के साथ ‘श्री राम रक्षा सूत्र’ के लिए एक विशेष रथ भी शामिल किया जाएगा। इस रथ में पूरे यात्रा मार्ग के दौरान निरंतर रामधुनी और श्रीराम नाम के जाप चलते रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here