रोबोटिक सर्जरी कर 58 साल के बुजुर्ग के यूरेटर से ट्यूमर निकला

0
31

जयपुर। शहर के एसआरके हॉस्पिटल में सीनियर यूरोलॉजिस्ट डॉ. राकेश शर्मा ने 58 साल के बुजुर्ग को यूरेटर में गांठ की गंभीर समस्या से निजात दिलाने में सफलता हासिल की है। मरीज असहनीय पेट दर्द और अन्य तकलीफों से बेहद परेशान था और जांच के लिए एमआरआई कराई गई तो सामने आया कि उसके यूरेटर के निचले हिस्से में ट्यूमर है जो खून की मुख्य धमनियों से जुड़ा हुआ था, इसके बाद सिस्टोस्कॉपी के साथ बायोप्सी की गई तो यह हाई ग्रेड ट्यूमर निकला और मामला बेहद जटिल हो गया।

इसके बाद डॉ. राकेश शर्मा के निर्देशन में मरीज का रोबोटिक रेडिकल नेफ्रोयूरेट्रैक्टमी विथ ब्लैडर कफ ट्रीटमेंट के जरिए इलाज किया गया और ट्यूमर को सफलतापूर्वक बाहर निकाला गया, रोबोटिक सर्जरी होने के कारण ऑपरेशन के दौरान ब्लड लॉस बिल्कुल भी नहीं हुआ, मरीज को महज दो दिन बाद पूर्णतया स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। डॉ. राकेश शर्मा ने बताया कि हॉस्पिटल में अत्याधुनिक उपकरणों और नवीन तकनीकों के कारण अब जटिल से जटिल इलाज भी सफलतापूर्वक किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here