जयपुर। अपेक्स हॉस्पिटल, मालवीय नगर में वरिष्ठ जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. संदीप गर्ग ने 70 साल के मरीज के कंधे की जटिल रिवर्स शोल्डर आर्थ्रोप्लास्टी सफलतापूर्वक की है। यह एडवांस सर्जरी भारत के गिने-चुने सेंटरों में ही होती है। डॉ. गर्ग ने बताया कि मरीज के कंधे में जटिल फ्रैक्चर था।
एक साल पहले उसका ऑपरेशन कहीं और हुआ था, लेकिन फ्रैक्चर के अस्थिर होने और साथ में कंधे की रोटेटर कफ मसल के फटने के कारण कंधा ठीक नहीं हुआ। मरीज को लगातार तेज दर्द रहता था और कंधे की मूवमेंट पूरी तरह खत्म हो गई थी, जिससे रोजमर्रा के काम करने में भी परेशानी हो रही थी, फिर मरीज ने डॉ. संदीप गर्ग से संपर्क किया। जांच के बाद डॉ. गर्ग ने रिवर्स शोल्डर आर्थ्रोप्लास्टी का निर्णय लिया।
यह सर्जरी सफल रही। सर्जरी के बाद मरीज के कंधे का दर्द पूरी तरह खत्म हो गया और हाथ की चाल दोबारा लौट आई है। अब मरीज अपने सभी काम आसानी से कर पा रहा है। मरीज और परिजनों ने डॉ. गर्ग और अपेक्स हॉस्पिटल की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया है।



















