अमावस्या पर गोसेवा: श्याम गौ सेवा परिवार समिति ने गोशाला में भेंट किया चारा, गुड़ और गेहूं

0
80

जयपुर। श्री श्याम गौ सेवा परिवार समिति, मानसरोवर की ओर से अमावस्या के अवसर पर मासिक गोसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मुहाना मंडी स्थित श्री राधे गोविन्द गोशाला पहुंचे और गोमाता की सेवा की।

समिति की ओर से गोशाला में एक गाड़ी सूखा और हरा चारा, गुड़, तेल तथा गेहूं की एक बोरी भेंट की गई। सदस्यों ने गोमाता को चारा खिलाकर सेवा की और समाज में जीवों के प्रति करुणा एवं गोसेवा का संदेश दिया।

समिति अध्यक्ष नरेंद्र टेलर और उपाध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने बताया कि समिति की ओर से प्रत्येक माह अमावस्या पर नियमित रूप से गोसेवा कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसका उद्देश्य गोमाता की सेवा के साथ समाज के लोगों को सेवा, समर्पण और सहयोग की भावना से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि गोसेवा धार्मिक आस्था के साथ जीवों के प्रति करुणा और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का भी माध्यम है।

इस दौरान हनुमान सहाय, विष्णु शर्मा, अरुण शर्मा, किशोरलाल, रामुदान चारण, रामफूल, भंवरलाल, सुरेन्द्र, अरविंद टेलर, अशोक प्रजापत, रमेश चंद मेवाड़ा, गजानंद वर्मा, अग्रसेन, कन्हैयालाल, मेघराज, विजेन्दर, गणेश, नारायण सहित समिति के कार्यकारिणी सदस्य और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सदस्यों ने भविष्य में भी नियमित रूप से गोसेवा के कार्य जारी रखने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here