एसबीआई के 100 वर्षीय पेंशनर्स सीनियर सिटीजन एवं पर्यावरणविद् का मनाया सौ वां जन्मदिन

0
41

जयपुर। भारतीय स्टेट बैंक के पेन्शनर 100 वर्षीय सीनियर सिटीजन एवं पर्यावरणविद् एस एन गोस्वामी (पूर्व सहायक महा प्रबंधक-एसबीबीजे) का जन्मदिन शताब्दी समारोह मंगलवार को एसबीआई पेन्शनर्स एसोसिएशन एवं परिवार की और से मनाया गया।पेन्शनर्स एसोसिएशन जयपुर सर्किल के संगठन सचिव राजेश नागपाल ने बताया जन्मदिवस समारोह का आयोजन समारोह पूर्वक होटल ओम निवास बनीपार्क जयपुर में किया गया।

इस मौके पर गोस्वामी की लगभग पांच पीढ़ियों के पारिवारिक सदस्य, मित्र गण और अनेक शुभ चिंतक- प्रशंसक और पेन्शनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं बैंक अधिकारी मौजूद रहे। आयोजन में मौजूद सभी ने उनको 100वें जन्मदिन पर खुशी प्रकट करते हुए शुभकामनाएं दी और मालाएं पहनाकर आशीर्वाद लिया।

बैंक से सेवानिवृत्ति 30 सितंबर1986 रही। इस अवसर पर समारोह में एसबीआई पेन्शनर्स एसोसिएशन जयपुर सर्कल के अनेक पदाधिकारी सम्मिलित हुए। वही पेंशनर्स के इस विशेष समारोह में भारतीय स्टेट बैंक के स्थानीय प्रधान कार्यालय जयपुर के पीपीजी विभाग के अधिकारीगण भी सम्मिलित हुए।

इस मौके पर एस एन गोस्वामी ने जीवन कार्यशैली, जीवन में अनुशासन-जीवन की सार्थकता के बारे में अपने अनुभव संस्कृत श्लोकों एवं उद्बोधन द्वारा उपस्थित समूह को सुना कर मंत्रमुग्ध कर दिया। एसबीआई पेन्शनर्स एसोसिएशन जयपुर सर्कल के महासचिव आर पी सक्सेना, अध्यक्ष एम एल चौधरी राजेश नागपाल , अनिल कुलश्रेष्ठ, एस के परिहार आदि तथा भारतीय स्टेट बैंक – प्रधान कार्यालय जयपुर की तरफ से सहायक महा प्रबंधक अविनाश कावन्त ने उनका सम्मान किया। इसी कड़ी में अन्य सभी ने एस एन गोस्वामी का शाल, पुष्पगुच्छ, माल्यार्पण, प्रतीक चिन्ह, शुभकामनाओं संदेश द्वारा उन्हें आगामी स्वस्थ खुशहाल जीवन की शुभकामनाएं दी। सकिल एसोशिएशन के पदाधिकारी अनिल कुलश्रेष्ठ, सचिव एस के परिहार ने भी उनका सम्मान किया।

इस मौके पर पारिवारिक सदस्यों ने भी उनकी दैनिक दिनचर्या, अनुशासनात्मक जीवन शैली का विस्तृत परिचय दिया। समारोह का संचालन एसबीआई पेन्शनर्स एसोसिएशन जयपुर सर्कल के संगठन सचिव एस के परिहार ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here