रंगदारी और हत्या के मामलों में वांछित इनामी गिरफ्तार

0
33
Cunning thief arrested for stealing ₹3 lakh from a marriage garden.

जयपुर। जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस ने संगठित अपराध और रंगदारी वसूली के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गांधी नगर थाने के हिस्ट्रीशीटर और 10 हजार रुपए के इनामी सीताराम मीणा उर्फ सीताराम झालाना (48) निवासी दौसा हाल गांधी नगर जयपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, रंगदारी, अपहरण और आर्म्स एक्ट सहित गंभीर धाराओं में 23 मामले दर्ज हैं।

डीसीपी उत्तर करण शर्मा ने बताया कि 21 मई 2026 को निक्की शर्मा की जमीन पर दो फॉर्च्यूनर गाड़ियों से पहुंचे आरोपियों ने जमीन की देखभाल करने वाले अनिल टांक को धमकाकर रंगदारी मांगी थी। आरोपियों ने रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीताराम की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी का अमरसर सरपंच की हत्या, झालाना निवासी इन्द्र खटीक की हत्या और प्रदीप यादव पर गोली चलाने जैसी वारदातों में शामिल होना सामने आया है। पुलिस अब उसके गिरोह के अन्य सदस्यों और हाल की वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

है। उसके खिलाफ वर्ष 1999 से 2024 तक गांधी नगर, जवाहर नगर, टीपी नगर, बस्सी, आमेर, दौसा सदर, झोटवाड़ा, अमरसर, जवाहर सर्किल और आदर्श नगर थानों में मामले दर्ज हैं। इनमें आबकारी अधिनियम, मारपीट, लूट, रंगदारी, हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, अपहरण, आर्म्स एक्ट, एससी-एसटी एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं के प्रकरण शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here