6.27 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

0
48
Cunning thief arrested for stealing ₹3 lakh from a marriage garden.

जयपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6.27 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ जब्त कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है।

डीसीपी उत्तर करण शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम ने गश्त और आसूचना संकलन के दौरान मदीना मुनीर विस्तार कॉलोनी, मानपुर सड़वा में संदिग्ध अवस्था में घूम रहे युवक को रोका। तलाशी में उसके पास से 6.27 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी मोहम्मद आदिल (25) निवासी गलता गेट जयपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से स्मैक की खरीद-फरोख्त और सप्लाई नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here