भजन की आवाज को लेकर पुजारी से मारपीट करने वाले पिता-पुत्र हिरासत में

0
46
History-sheeter in jail attempted suicide
History-sheeter in jail attempted suicide

जयपुर। करधनी थाना क्षेत्र के निवारू रोड स्थित शिव मंदिर में भजन की तेज आवाज को लेकर विवाद हो गया। पड़ोसी परिवार के युवक ने पुजारी पंडित रामकृष्ण से मारपीट कर दी। घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मामले में हरिश चतुर्वेदी और उसके बेटे देवांश को शांतिभंग के आरोप में हिरासत में लिया है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार शाम आरती के दौरान भजनों की आवाज कम करने को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर पुजारी से मारपीट की गई। शनिवार को पुजारी की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ। दोनों पक्षों की ओर से क्रॉस एफआईआर दर्ज कराई गई है। घटना के विरोध में रविवार को स्थानीय लोगों ने करधनी थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।

शराब पार्टी के बाद महिला से अभद्रता करने वाले दो सिपाही गिरफ्तार

राजधानी में शराब के नशे में महिला से अभद्रता और छेड़छाड़ के आरोप में दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों सिपाही एक बहुमंजिला सोसायटी में किराए के फ्लैट में रहते हैं। शनिवार शाम दोनों अपने कमरे में शराब पार्टी कर रहे थे। तेज आवाज और हंगामे पर पड़ोस में रहने वाली महिला ने उन्हें टोका तो दोनों ने उसके साथ गाली-गलौज और अभद्रता की।

महिला के शोर मचाने पर सोसायटी के लोग एकत्र हो गए। आरोप है कि दोनों सिपाहियों ने उनसे भी अभद्रता की, जिसके बाद लोगों ने दोनों की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस पीसीआर टीम दोनों को थाने ले गई। महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर मेडिकल कराने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। कानूनी कार्रवाई के बाद दोनों को उसी थाने की हवालात में रखा गया, जहां वे तैनात थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here