जयपुर। बाबा श्याम के अनंत भक्त आलूसिंह महाराज की 37वीं पुण्यतिथि के अवसर पर छोटी काशी में विभिन्न श्याम सेवी संस्थाओं की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम और रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं । इसी कड़ी में अग्रवाल फार्म मानसरोवर स्थित श्याम पार्क में म्हारे घरा पधारो श्याम संस्था एवं श्री श्याम महोत्सव सेवा समिति की ओर से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।शिविर मे बाबा श्याम का भव्य दरबार सजाकर पूजा-अर्चना की गई । बाबा श्याम की आरती के बाद रक्तदान शिविर का शुभारंभ हुआ।
शिविर में बड़ी संख्या में श्याम भक्तों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए रक्तदान किया। संस्था की ओर से रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र और पानी की बोतल देकर सम्मानित किया गया । संस्था के अध्यक्ष रतन कट्टा ने बताया कि रक्तदान के माध्यम से आलूसिंह महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ जरूरतमंद मरीजों की मदद का संदेश भी दिया गया । डॉ के, के शर्मा और एसएमएस ट्रोमा सेंटर और जनहित ब्लड सेंटर की टीम ने अपनी सेवा दी । शिविर में 105 यूनिट रक्त लोगों ने रक्तदान किया।



















