जयपुर में रक्तदान शिविरों में 287 यूनिट रक्त एकत्रित

0
56

जयपुर। विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को जयपुर जिले में 11 स्थानों पर आयोजित रक्तदान शिविरों में 287 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविरों में आमजन, युवाओं और विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।

सीएमएचओ जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत और सीएमएचओ जयपुर द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल ने बताया कि शिविरों में रक्तदाताओं को रक्तदान के महत्व की जानकारी दी गई तथा नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया।

उन्होंने बताया कि स्वैच्छिक रक्तदान अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान के दौरान स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, उप-जिला अस्पतालों, जिला अस्पतालों, मेडिकल कॉलेज से संबद्ध ब्लड सेंटर और अन्य ब्लड सेंटर पर रक्त समूह जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही नागरिकों को स्वैच्छिक रक्तदाता के रूप में पंजीकरण कराने और नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here