लीवर ट्रांसप्लांट मरीज के लिए मोहित इन्सां ने दान की प्लेटलेट्स

0
48

जयपुर। लीवर ट्रांसप्लांट की तैयारी कर रहे मरीज के लिए जयपुर में एक सेवादार ने समय पर प्लेटलेट्स दान कर मानवता की मिसाल पेश की। मानसरोवर निवासी और एमएसजी आई-टी विंग के सेवादार मोहित इन्सां को जब मरीज को तत्काल प्लेटलेट्स की जरूरत होने की जानकारी मिली तो उन्होंने कार्यालय से छुट्टी लेकर अस्पताल पहुंचकर प्लेटलेट्स दान किए।

जानकारी के अनुसार श्रीगंगानगर जिले के जैतसर निवासी इंद्र प्रकाश शर्मा जयपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती हैं। उनका लीवर ट्रांसप्लांट होना है। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें तत्काल प्लेटलेट्स की आवश्यकता बताई। इसकी जानकारी मिलने पर मोहित इन्सां अस्पताल पहुंचे और इंद्र प्रकाश शर्मा के उपचार के लिए प्लेटलेट्स दान किए।

मोहित ने बताया कि उन्हें जैसे ही प्लेटलेट्स की आवश्यकता की जानकारी मिली, उन्होंने बिना देरी किए अस्पताल पहुंचने का निर्णय लिया। समय पर प्लेटलेट्स उपलब्ध होने से मरीज के उपचार की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में मदद मिली।

मरीज के परिजनों ने मोहित इन्सां के इस सेवा भाव के लिए आभार जताया। अस्पताल प्रशासन ने भी उनके प्रयास की सराहना की। मोहित ने कहा कि जरूरतमंद मरीजों की सहायता करना समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है और समय पर किया गया रक्तदान किसी के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here