कारपेंटरों के परिवारों को सहारा देगी एक्शन टेसा: विवाह से शिक्षा तक मिलेंगे लाभ

0
41

जयपुर। इंजीनियर्ड पैनल उत्पादों की निर्माता कंपनी एक्शन टेसा की ओर से होटल ओम कॉम्प्लेक्स, भरतपुर में मेगा कारपेंटर मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक विजय गोयल, बीडीएम शिवम और कंपनी के प्रतिनिधि मौजूद रहे। विजय गोयल ने कारपेंटरों को संबोधित करते हुए कंपनी के उत्पादों, नई तकनीकों और कारीगरों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम का उद्देश्य कारपेंटरों की कारीगरी को सम्मान देने के साथ उन्हें बदलती तकनीक और नए उत्पादों से परिचित कराना था। इस दौरान मॉइस्ट्र मास्टर बोर्ड और मॉइस्ट्रो दरवाजे सहित कंपनी के उत्पादों की विशेषताओं और उनके उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। कंपनी के अनुसार, वह पिछले एक दशक से ऐसे आयोजनों के माध्यम से कारपेंटरों के साथ अपने संबंध मजबूत करने और लकड़ी एवं बोर्ड उद्योग को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही है।

कार्यक्रम में कंपनी के प्रबंध निदेशक अजय अग्रवाल का वीडियो संदेश भी प्रसारित किया गया। इसमें कारपेंटरों की स्थिति बेहतर बनाने तथा उनके कठिन परिश्रम और कारीगरी को पहचान दिलाने पर जोर दिया गया। कंपनी की ‘टेसा सलाम’ पहल का उद्देश्य कारपेंटरों के योगदान को सम्मान देना और उनके कल्याण के लिए अवसर उपलब्ध कराना है।

कंपनी ने वर्ष 2026-27 के कारपेंटर लाभ कार्यक्रम के तहत परिवार कल्याण, शिक्षा, कौशल विकास और दुर्घटना बीमा से जुड़ी चार योजनाओं की जानकारी दी।

विवाह सहायता: कारपेंटर परिवार की बेटी के विवाह के लिए 50 हजार रुपए तक का फर्नीचर पैकेज।
शिक्षा सहायता: मेधावी बच्चों के लिए 11 हजार रुपए की छात्रवृत्ति।
कौशल विकास: ‘सुपर 30’ पहल के तहत एमएसएमई के सहयोग से तीन महीने का नि:शुल्क आवासीय कौशल विकास पाठ्यक्रम।
दुर्घटना बीमा: योजना के सदस्यों को दो लाख रुपए तक का समूह व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर।

कंपनी के अनुसार इन योजनाओं का लाभ वितरित करने के लिए ‘एक्शन टेसा कनेक्ट ऐप’ का उपयोग किया जाएगा। कंपनी ने इन पहलों के माध्यम से कारपेंटरों और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा तथा कौशल विकास के अवसर उपलब्ध कराने की बात कही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here