जयपुर। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के जन्मदिन के अवसर पर 11 अक्टूबर, रविवार को जयपुर के पिंक सिटी प्रेस क्लब सभागार में ‘जश्ने-ए-बिग बी अवार्ड एवं सम्मान समारोह’ आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 6:30 बजे शुरू होगा। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की 15 प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रवेश निशुल्क रहेगा।
इस कार्यक्रम संयोजक और अमिताभ बच्चन के प्रशंसक नवल डांगी ने बताया कि समारोह में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. समित शर्मा मुख्य अतिथि होंगे, जबकि अध्यक्षता लोकेश कुमार सिंह ‘साहिल’ करेंगे। भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष डॉ. राखी राठौड़, कर्नल आर.एस. शेखावत और रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़े दीप कमल बिडसर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
डांगी ने बताया कि समारोह में संगीत, साहित्य, रंगमंच, पत्रकारिता, प्रेस फोटोग्राफी और लोककला के क्षेत्र में योगदान देने वाली 15 प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य कला, संस्कृति और रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़ी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है।



















