जयपुर। शारदीय नवरात्र के तृतीय दिवस मंगलवार को हाथोज धाम स्थित श्री दक्षिणमुखी बालाजी मंदिर में भगवान श्री सीताराम और श्री बालाजी महाराज की विशेष झांकी सजाई गई। दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की।
आचार्य डॉ. जितेन्द्र जोशी ने बताया कि हाथोज धाम के पीठाधीश्वर स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज के सान्निध्य में नवरात्र के दौरान प्रतिदिन वाल्मीकि सुंदरकांड पाठ, श्री दुर्गासप्तशती पाठ, मंत्र-जप और हवन सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। नवरात्र के समापन पर दशहरे के दिन अभिजीत मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन की पूर्णाहुति होगी। इसके बाद विधि-विधान से कन्या पूजन कर कन्याओं को भोजन प्रसादी कराई जाएगी।



















