पंचायत चुनाव और नवरात्र को लेकर जयपुर दक्षिण पुलिस का फ्लैग मार्च

0
62

जयपुर। आगामी पंचायती राज चुनाव 2026 और शारदीय नवरात्र के मद्देनजर जयपुर दक्षिण पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के लिए शिप्रापथ थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण राजर्षि राज के निर्देशन में निकाले गए फ्लैग मार्च में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ललित शर्मा, सहायक पुलिस आयुक्त मानसरोवर हेमेंद्र शर्मा, शिप्रापथ थाना अधिकारी, पुलिस जाप्ता और कालिका पेट्रोलिंग यूनिट शामिल रही।

फ्लैग मार्च के दौरान प्रमुख बाजारों, धार्मिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने जवानों को चुनाव और नवरात्रि के दौरान सतर्क रहने, संदिग्ध गतिविधियों पर नज़र रखने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

नवरात्रि के दौरान गरबा और डांडिया आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने विशेष व्यवस्था की है। आयोजन स्थलों पर सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ विशेष गश्ती दलों को भी सक्रिय किया गया है। कालिका पेट्रोलिंग यूनिट के माध्यम से महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

पुलिस प्रशासन की ओर से पंचायती राज चुनाव और नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारू यातायात और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस ने आमजन से पर्व को आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

जयपुर दक्षिण पुलिस ने स्पष्ट किया कि चुनाव और त्योहारों के दौरान सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here