ओम शिव कॉलोनी में सजा मां भगवती का दरबार

0
43

जयपुर। शास्त्री नगर स्थित ओम शिव कॉलोनी में मां भगवती का पांचवां भव्य जागरण धूमधाम से आयोजित किया गया। शाम 6 बजे से शुरू हुए इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां भगवती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मातारानी का अलौकिक और विशाल दरबार सजाया गया तथा अखंड ज्योति प्रज्जवलित की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री बिशनपुरा बालाजी मंदिर, जमवारामगढ़ के महंत कुंदन लाल चतुर्वेदी ने दीप प्रज्जवलित करके किया। आयोजन से जुड़े सचिन चतुर्वेदी ने बताया कि जागरण के दौरान प्रसिद्ध कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं।

जागरण में कुमार नरेंद्र, नवीन शर्मा, लोकेश शर्मा, रोहित शर्मा, अमित नामा, पूजा पारीक और संजू शर्मा ने मां भगवती के एक से बढ़कर एक लोकप्रिय भजनों की प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों की सुरीली आवाज़ और भजनों की महिमा से पूरा वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। इस दौरान पंडाल में मौजूद श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते हुए झूम उठे।

कार्यक्रम के दौरान वेदप्रकाश की ओर से प्रस्तुत की गई मनभावन झांकियां उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। इन सजीव झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का बेहतरीन संगीत संयोजन कृष्णकांत द्वारा किया गया, जिसने आयोजन को और भी दिव्य बना दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here