जयपुर। नवरात्रि के पावन पर्व पर गुलाबी नगरी जयपुर एक बार फिर गरबा और डांडिया की रंगीनियों में सराबोर होने जा रही है। राजस्थान के सबसे भव्य और लोकप्रिय डांडिया आयोजनों में शुमार ‘एसकेजे ज्वेलर्स डांडिया महारास 2026’ का आयोजन 16 से 19 अक्टूबर तक वैशाली नगर के गांधी पथ स्थित जानकी पैराडाइज में किया जाएगा। भारत 24 नेशनल न्यूज चैनल, फर्स्ट इंडिया राजस्थान एवं यूनिक बिल्डर्स द्वारा प्रस्तुत इस चार दिवसीय महोत्सव में प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक गरबा, डांडिया, संगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मनोरंजन की धूम रहेगी।
आयोजक पवन टांक ने बताया कि आरके इवेंट एवं जनपंगा की ओर से आयोजित यह डांडिया महारास पिछले 15 वर्षों से महिला सम्मान, सामाजिक सौहार्द और भारतीय संस्कृति को समर्पित रहा है। हर वर्ष की तरह इस बार भी आयोजन को भव्य स्वरूप दिया जा रहा है, जिसमें जयपुरवासी पारंपरिक राजस्थानी अंदाज के साथ गुजराती गरबा और डांडिया की उमंग का आनंद ले सकेंगे। आयोजन के दौरान मां दुर्गा का भव्य दरबार सजाया जाएगा। विशाल पंडाल में गरबा और डांडिया की धुनों के बीच विशेष डांस परफॉर्मेंस, राजस्थानी संस्कृति एवं परंपराओं पर आधारित प्रस्तुतियां और मनोरंजक कार्यक्रम दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ फेस्टिवल का आनंद लेने का अवसर भी मिलेगा।
वरिष्ठ समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, व्यापार एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि महिला सम्मान और सामाजिक जागरूकता को केंद्र में रखकर पिछले 15 वर्षों से आयोजित हो रहा यह डांडिया महारास जयपुर की सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय अभियान ‘एक पेड़ माँ के नाम’ को आयोजन से जोड़ना भी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल है।
गरबा-डांडिया के साथ मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार
चार दिवसीय आयोजन में प्रतिभागियों के लिए प्रतिदिन आकर्षक उपहारों की व्यवस्था रहेगी। बेस्ट कपल, बेस्ट डांडिया, बेस्ट डांस और बेस्ट कॉस्ट्यूम जैसी विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही महिलाओं की प्रतिभा, आत्मविश्वास और फैशन के प्रति उत्साह को मंच देने के उद्देश्य से ‘डांडिया क्वीन फैशन कॉन्टेस्ट’ भी आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता की विजेता प्रतिभागियों को क्राउन, ट्रॉफी और आकर्षक उपहार प्रदान किए जाएंगे।
महिला सम्मान, कन्या पूजन और सामाजिक संदेशों पर रहेगा विशेष जोर
डांडिया महारास केवल मनोरंजन का आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, आपसी प्रेम, भाईचारे और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने का एक सशक्त मंच भी है। इस वर्ष भी नारी शक्ति के सम्मान, कन्या पूजन, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’, ‘स्वच्छ जयपुर-स्वस्थ जयपुर’ और ‘एक पेड़ माँ के नाम’ जैसे महत्वपूर्ण संदेशों को प्रमुखता दी जाएगी।
आयोजन के माध्यम से महिलाओं के सम्मान, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। यह महोत्सव जयपुरवासियों को परिवार और मित्रों के साथ नवरात्रि का उत्सव मनाने का विशेष अवसर प्रदान करेगा। राजस्थानी मिजाज और गुजराती गरबा के अनूठे संगम के साथ इस बार भी डांडिया महारास में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट उपलब्ध
‘एसकेजे ज्वैलर्स डांडिया महारास 2026’ के एंट्री टिकट ऑनलाइन तथा जानकी पैराडाइज परिसर के बाहर बने टिकट काउंटर पर उपलब्ध हैं। इच्छुक प्रतिभागी एवं दर्शक टिकट बुकिंग और अन्य जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9829033530 एवं 8619189755 पर संपर्क कर सकते हैं। आयोजकों ने बताया कि प्रवेश सीमित होने के कारण दर्शक समय रहते अपनी टिकट बुकिंग सुनिश्चित करें।
आयोजन के प्रमुख सहयोगी
इस आयोजन के सहयोगी पार्टनर भारत 24 नेशनल न्यूज चैनल, फर्स्ट इंडिया राजस्थान, एसकेजे ज्वैलर्स, ऐयू बैंक, मंदाकिनी साडीज, सिटी वाइब्स, एसजीएम आउटडोर, वैभव मल्टीप्लेक्स, नगर निगम जयपुर, अनंता स्पा एंड रिजॉर्ट, बिस्क्रो बाय रॉयल बेकरी, लाइट हाउस, रोसाडो लग्जरी लाउंज एवं खाओ सा नमकीन हैं।



















