चोरी की स्कूटी सहित वाहन चोर गिरफ्तार

0
36

जयपुर। शिप्रापथ थाना पुलिस और जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने वीटी रोड स्थित कैफे के बाहर से स्कूटी चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की स्कूटी भी बरामद कर ली। पुलिस के अनुसार आरोपी नशे का आदी है और नशे की जरूरत तथा पैसों के लिए वाहन चोरी करता था।

पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान कर मुकुल तोमर (31) को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर चोरी की स्कूटी बरामद की गई। आरोपी ग्राम गड्डी थोरियान, थाना ब्यावर सदर, जिला अजमेर का निवासी है। उससे पूछताछ की जा रही है और अन्य वारदातों में उसकी संभावित संलिप्तता की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here