घुसपैठिये भगाओ-देश बचाओ अभियान को लेकर नेशन फर्स्ट डब्ल्यूडब्ल्यू ने भरी हुंकार

0
63

जयपुर। नेशन फर्स्ट डब्ल्यूडब्ल्यू की ओर से ‘घुसपैठिये भगाओ—देश बचाओ’ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के संयोजक प्रताप राव और अध्यक्ष उमाशंकर मूंदड़ा ने मतदाता सूचियों के शुद्धिकरण,अवैध घुसपैठ पर प्रभावी कार्रवाई और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर जन जागरूकता बढ़ाने की बात कही है।

संयोजक प्रताप राव ने बताया कि देश की सुरक्षा, लोकतांत्रिक व्यवस्था और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित करना जरूरी है। संगठन ने घुसपैठ और फर्जी मतदाताओं के मुद्दे पर चिंता जताते हुए मतदाता सूचियों की जांच कर अपात्र नामों को नियमानुसार हटाने की मांग की। संगठन ने चुनाव आयोग की ओर से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को महत्वपूर्ण बताते हुए इसका समर्थन किया।

वक्तव्य में वर्ष 2008 के जयपुर बम धमाकों का उल्लेख करते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई। साथ ही केंद्र सरकार से घुसपैठ के मुद्दे पर सख्त रुख अपनाने की अपील की गई। संगठन का कहना है कि मतदाता सूची की पारदर्शिता और शुद्धता लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक है।

अध्यक्ष उमाशंकर मूंदड़ा ने बताया कि इस अभियान के तहत राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन राज्यपाल को सौंपने की तैयारी जताई गई है। इसके अलावा स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाकर युवाओं को राष्ट्रीय सुरक्षा और लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति जागरूक करने की बात कही गई।

अभियान के संयोजक प्रताप राव और अध्यक्ष उमाशंकर मूंदड़ा के साथ प्रवक्ता लोकेश जोशी, उपाध्यक्ष शशांक जैमिनी, जगदीश जाट, लोहित सिंह, राघव पाराशर, विवेक, जयांश जैमिनी, विकास चौधरी और महेश चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता अभियान को आगे बढ़ाने में जुटे हैं। संगठन ने आमजन और युवाओं से अभियान से जुड़कर देश की सुरक्षा तथा मतदाता सूची के शुद्धिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।

संगठन के अनुसार ‘घुसपैठिये भगाओ, देश बचाओ’ अभियान मतदाता सूची के पूर्ण शुद्धिकरण और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर जन जागरूकता बढ़ाने तक जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here