जयपुर। स्कॉटल हाई स्कूल, सिरसी रोड, जयपुर के 7 विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इनमें से 2 विद्यार्थी भूमिका कक्षा 10 की का चयन 27 अक्टूबर से 3 नवंबर 2026 तक पुणे, महाराष्ट्र में आयोजित होने वाली 41वीं यूथ नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2026 में राजस्थान की बास्केटबॉल टीम में हुआ है।
वहीं, कक्षा 8 की तेजस्वी यादव का चयन अंडर-14 बालिका वर्ग की राष्ट्रीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता 2026 के लिए राजस्थान टीम में हुआ है। यह प्रतियोगिता 23 से 28 अक्टूबर 2026 तक दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आयोजित होगी। तथा 5 विद्यार्थियों कक्षा 10 की आरवी और कक्षा 9 की विदुषी का चयन बास्केटबॉल, कक्षा 3 की प्रकृति का जिम्नास्टिक, कक्षा 11 की रक्षांधा बिष्ट का बैडमिंटन तथा कक्षा 5 के विक्रांत का चयन तीरंदाजी में हुआ है।
सभी खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में जयपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे। विद्यालय के संस्थापक एवं निदेशक अभिमन्यु जाखड़ ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, खेल प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।



















