मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया जेमस्टोन शो के पोस्टर का विमोचन

0
53

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने जयपुर में आयोजित होने जा रहे जेएजीएस (जयपुर एसोसिएशन जेमस्टोन शो) के पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर के अध्यक्ष राजू अग्रवाल मंगोड़ीवाला ने दोनों अतिथियों को शो में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

कार्यक्रम में जेएजीएस के संयोजक प्रकाश बेद, आशीष सिंघवी और शकूर लाली उपस्थित रहे। ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर के सचिव अजय गोधा ने बताया कि जेएजीएस भारत के प्रमुख कच्चे एवं रंगीन रत्नों के आयोजनों में शामिल है। इसका उद्देश्य जयपुर के रत्न उद्योग को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना तथा देश-विदेश के खरीदारों और व्यापारियों को एक मंच उपलब्ध कराना है।

26 अक्टूबर को होगा आयोजन

जेएजीएस का आयोजन 26 अक्टूबर 2026 को होगा। संयोजक प्रकाश बेद ने बताया कि यह आयोजन जयपुर की रंगीन रत्नों की समृद्ध परंपरा, कारीगरी और व्यापारिक क्षमताओं को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करेगा। इससे रत्न एवं आभूषण उद्योग में व्यापार विस्तार और अंतरराष्ट्रीय पहचान को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here