वाल्मीकि जयंती पर रक्तदान शिविर, 186 यूनिट रक्त एकत्रित

0
45

जयपुर। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर राजमल का तालाब पंच कमेटी की ओर से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदाताओं ने कुल 186 यूनिट रक्तदान किया। आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों की सहायता करना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम संयोजक सरपंच आकाश डंगोरिया ने बताया कि शिविर में पूर्व जलदाय मंत्री महेश जोशी, सेवादल प्रदेश अध्यक्ष हेमराज शेखावत, प्रदेश महामंत्री धर्मेंद्र प्रधान, उपमहापौर सरोज कंवर, युवा जागृति संगठन अध्यक्ष एवं समाजसेवी दौलत त्रिलोकानी, समाजसेवी दिनेश विजयवर्गीय, भाजपा ओबीसी मोर्चा के महामंत्री संजय जायसवाल, सुनील सिंह शेखावत, विजयपाल सिंह जादौन, जितेंद्र खिची तथा सुभाष चौक थाना प्रभारी भारत महर अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वार्ड 141 के पार्षद सतीश शर्मा, वार्ड 115 के पार्षद सूरज गोडिवाल, वार्ड 105 के पार्षद महेश तिम्बोली और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष गोविंद वाल्मीकि सहित अनेक गणमान्य लोगों ने शिरकत की।

आयोजन में आकाश डंगोरिया सरपंच, गौरव सारसर, कन्नू वाल्मीकि, अभिषेक बैडवाल, शिवराज पचेरवाल और रवि बिवाल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। आयोजकों ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंद लोगों को जीवनदान देने में मदद मिलती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here