सेंट एंजेला सोफिया स्कूल के 100 साल पूरे: हिल्टन में जुटे 7 दशक के सोफियन्स

0
53

जयपुर। गुलाबी नगरी के प्रतिष्ठित सेंट एंजेला सोफिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में एल्युमनाई हाई टेबल द्वारा होटल हिल्टन में भव्य समारोह आयोजित किया गया। समारोह में स्कूल की पूर्व छात्राओं ने एक मंच पर जुटकर 100 साल के गौरवशाली सफर का जश्न मनाया। यह आयोजन सात दशकों की पीढ़ियों का अनूठा संगम बना। 1956 से लेकर 2017 तक के बैच की करीब 150 सोफियन्स ने शिरकत की।

कई पूर्व छात्राएं दशकों बाद अपनी सहपाठियों से मिलीं तो आंखें नम हो गईं। सभी ने क्लासरूम की शरारतें और प्रार्थना सभा की यादें ताजा कीं। जयपुर की विरासत को समर्पित इस उत्सव की थीम पिंक रखी गई। सभी पूर्व छात्राओं ने गुलाबी परिधानों में पहुंचकर महिला सशक्तिकरण और सोफियन एकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में गीत-संगीत और नृत्य प्रस्तुतियों ने समां बांधा, लेकिन मुख्य आकर्षण सामूहिक ड्रम जैमिंग रही। जब 150 पूर्व छात्राओं ने एक साथ ताल मिलाकर ड्रम बजाया तो हॉल ऊर्जा से गूंज उठा। अंत में सभी ने स्कूल और शिक्षकों के प्रति आभार जताया और कहा कि सोफिया में मिले संस्कारों ने ही उन्हें जीवन में सफल बनाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here