‘नई भोर’ से ट्रांसजेंडर समुदाय को मिला आत्मनिर्भरता का सहारा

0
38
‘Nayi Bhor’ provides the transgender community with a means to achieve self-reliance.
‘Nayi Bhor’ provides the transgender community with a means to achieve self-reliance.

जयपुर। ट्रांसजेंडर समुदाय को आत्मनिर्भर बनाने और समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में जयपुर में नई पहल की गई है। ‘नई भोर संस्था’ के सहयोग से सरस डेयरी बूथ शुरू किया गया है। इस पहल का उद्देश्य समुदाय के सदस्यों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ सम्मानजनक जीवन की दिशा में आगे बढ़ाना है।

बूथ के उद्घाटन के मौके पर समुदाय के सदस्यों में खुशी का माहौल रहा। इस अवसर पर सरकारी विभागों के अधिकारी, प्रबुद्ध नागरिक, समाजसेवी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। गीतांजलि मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों की टीम ने भी पहल की सराहना करते हुए समुदाय का उत्साहवर्धन किया। स्थानीय निवासियों ने भी इस कदम का स्वागत किया।

इस पहल की प्रेरणा पुष्पा माई ने कहा कि यह बूथ केवल रोजगार का साधन नहीं, बल्कि समुदाय के आत्मसम्मान और पहचान को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सहयोग करने वाले अधिकारियों, चिकित्सकों और शहरवासियों का आभार जताया।

‘नई भोर संस्था’ की यह पहल ट्रांसजेंडर समुदाय को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें समान अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। रोजगार के ऐसे अवसर सामाजिक भेदभाव कम करने और समावेशी समाज के निर्माण में भी मददगार हो सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here