जयपुर बालिका कबड्डी लीग में झोटवाड़ा विजेता और चाकसू उपविजेता

0
42

जयपुर। जिला प्रशासन की ओर से पंच गौरव कार्यक्रम के तहत ‘एक जिला, एक खेल’ की अवधारणा पर जिला स्तरीय जयपुर बालिका कबड्डी लीग का आयोजन चौगान स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 9 तक की छात्राओं ने भाग लिया। जिले के 23 ब्लॉकों की टीमों के बीच हुए मुकाबलों में करीब 300 छात्राएं शामिल हुईं। प्रतियोगिता में झोटवाड़ा की टीम विजेता और चाकसू की टीम उपविजेता रही।

समापन पर विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी खिलाड़ियों को कबड्डी की पोशाक वितरित की गई। वहीं, खिलाड़ियों की सुविधा के लिए नाश्ते और दोपहर के भोजन की व्यवस्था भी की गई।

कार्यक्रम में संयुक्त सांख्यिकी अधिकारी बाबूलाल मीणा, जिला खेल अधिकारी मानसिंह और कबड्डी कोच शशि शर्मा सहित संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य बालिकाओं की खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और कबड्डी को बढ़ावा देना रहा। पंच गौरव कार्यक्रम के तहत खेल गतिविधियों के माध्यम से छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here