जयपुर। भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने बताया कि केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी 31 अक्टूबर को और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 5 नवम्बर को जयपुर में रहेंगे। उन्होने बताया कि आजाद भारत के पहले गृहमंत्री लोहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आयोजित रन फोर युनिटी में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी शामिल होंगे।
भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने बताया कांग्रेस द्वारा एसआईआर पर फैलाये जा रहे झूठ के माध्यम से देश को अराजकता की ओर धकेलने के कुत्सित प्रयासों को बेनकाब करने के लिए भाजपा द्वारा देशभर में ‘‘लोकतंत्र बचाओं, अराजकता हटाओं’’ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 5 नवम्बर को जयपुर में पदयात्रा आयोजित की जायेगी जिसमें केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शामिल होंगे।

















