ज्वेलर्स भाइयों से लूट के मामले में दो बदमाश गिरफ्तार

0
64
Two miscreants arrested in connection with the robbery of jeweler brothers
Two miscreants arrested in connection with the robbery of jeweler brothers

जयपुर। जामडोली थाना इलाके में 28 अक्टूबर की रात ज्वेलर्स भाइयों पर हमला कर गहने और नकदी लूटने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि मामले में तीन आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

डीसीपी (ईस्ट) रंजीता शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मनीष कश्यप (20) निवासी कोतवाली, सवाई माधोपुर, हाल श्रीराम विहार कॉलोनी, मांगियावास और गुमान सिंह (24) निवासी रोसी, नादौती, करौली, हाल गोनेर हैं। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों का पीछा कर करौली के महावीरजी इलाके में पकड़ा। पुलिस को देखकर भागने के दौरान दोनों गड्ढे में गिर गए, जिससे उनके एक-एक पैर में फ्रैक्चर हो गया। पुलिस ने दोनों घायल आरोपियों का उपचार करवाया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है। फरार तीन बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। साथ ही लूटे गए गहने और नकदी बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वारदात में इस्तेमाल पिस्टल और बाइक भी बरामद की जानी हैं।

दुकान से घर लौटते समय किया था हमला

जामडोली इलाके में ज्वेलर्स सोनू कुमार स्वर्णकार (40) की आभूषण की दुकान है। 28 अक्टूबर की रात करीब 8:15 बजे सोनू कुमार अपने भाई निशू सोनी के साथ दुकान बंद कर स्कूटी से घर जा रहे थे। दुकान से करीब 100 मीटर दूर दो बाइकों पर सवार होकर आए पांच बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने दोनों भाइयों पर लोहे के पाइप से हमला किया और पिस्टल से फायरिंग करते हुए चांदी के गहने और नकदी लूट ली।

इस दौरान भाइयों को बचाने के लिए एक महिला मौके पर आई तो बदमाशों ने उस पर भी फायर कर दिया। गोली महिला के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गई। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए थे। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर शेष तीन बदमाशों की भूमिका और लूटे गए माल के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here