जयपुर। राजस्थान पुलिस अकादमी में ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक का शुभारंभ पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों के साथ हुआ। इस दौरान अकादमी के प्रशिक्षुओं और अधिकारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। सभी ने दैनिक जीवन में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाने और हरित जीवनशैली को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
आयोजन के तहत रनिंग इवेंट हुआ। इसके साथ ही प्रशिक्षुओं और स्टाफ को योग एवं प्राणायाम करवाया गया। अकादमी परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। इन गतिविधियों में प्रशिक्षुओं और स्टाफ ने उत्साह से भाग लिया।
कार्यक्रम के माध्यम से स्वस्थ जीवन के लिए नियमित व्यायाम और योग अपनाने के साथ पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने तथा हरित गतिविधियों को दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।

















