जयपुर। आमजन की शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जयपुर उत्तर पुलिस की ओर से जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त (जयपुर उत्तर) करण शर्मा बुधवार को ब्रह्मपुरी थाने में जनसुनवाई करेंगे। जनसुनवाई दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक होगी।
जनसुनवाई में ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के परिवादियों की शिकायतें और समस्याएं डीसीपी व्यक्तिगत रूप से सुनेंगे। प्राप्त परिवादों पर नियमानुसार त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाएंगे।
पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) की पालना के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिकायत निस्तारण की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाना है। साथ ही पुलिस और आमजन के बीच संवाद तथा विश्वास को मजबूत करना भी इसका प्रमुख उद्देश्य है।
जयपुर उत्तर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए निर्धारित तिथि और समय पर ब्रह्मपुरी थाने पहुंचकर परिवेदनाएं प्रस्तुत करें।

















