पंचायत चुनावों के मतदान रुझान भाजपा की जीत के संकेत : मदन राठौड़

0
27

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पंचायती राज चुनाव के तीसरे चरण में मतदान करने वाले मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मतदान प्रतिशत के रुझान भाजपा की ऐतिहासिक जीत के संकेत दे रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं का उत्साह और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी दर्शाती है कि जनता विकास, सुशासन और जनकल्याण की राजनीति को प्राथमिकता दे रही है।

राठौड़ ने विश्वास जताया कि पंचायत चुनाव के चौथे चरण में भी प्रदेश की जनता भाजपा को व्यापक समर्थन देगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए लगातार काम कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन और गरीब कल्याण अन्न योजना जैसी योजनाओं से जरूरतमंदों को लाभ मिला है। भाजपा अंत्योदय के ध्येय के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार किसान कल्याण, महिला सशक्तीकरण, युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए काम कर रही है। हर वर्ग के कल्याण और प्रदेश के सर्वांगीण विकास को सरकार प्राथमिकता दे रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने ग्राम विकास के संकल्प के साथ अपना दृष्टिकोण स्पष्ट किया है। प्रदेश की जनता विकास, पारदर्शिता और सुशासन को प्राथमिकता दे रही है। इसी आधार पर पार्टी को पंचायत चुनावों में व्यापक समर्थन मिलने का भरोसा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here